Weather Alert: अंबर में बादलों की गरज से कांपेगी जिंदगी की रफ्तार, इन राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Weather Alert: देश के तमाम हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं चिलचिलाती धूप तो कहीं अभी भी थोड़ी बर्फबारी देखने को मिल रही है। देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों ने धूप से बचने के छाता का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में भी तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी झेलनी पड़ रही है।

हिमालय पर्वतीय हिस्सों में सुबह-सुबह बर्फबारी देखने को मिली, जिससे तापमान का स्तर काफी नीचे गिर गया। पूर्वोत्तर राज्यों में भी तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिण भारत की बात करें तो देर रात कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां होगी बादलों की गरज के साथ तेज बारिश

आईएमडी के अनुसार, आगामी सात दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित आठ राज्यों में आंधी और बारिश की भी चेतावनी जारी कर दी है। IMD के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश या बर्फबारी, बिजली गिरने की उम्मीद जताई गई है।

इसके साथ ही 9 से 12 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, गुजरात के तटीय हिस्सों में गर्म मौसम रहने की उम्मीद बनी हुई है। इसी तरह की स्थिति 9 से 10 अप्रैल के दौरान तटीय कर्नाटक और 9 से 12 अप्रैल के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा पर बनी रहने की उम्मीद जताई गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार, 13 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज के साथ कुछ राहत देखने को मिल सकती है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताहभर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा मिजोरम, त्रिपुरा में तूफान, बिजली, तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 9 से 12 अप्रैल के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश जारी कर दी है।

आगामी 24 घंटे में दक्षिणी ओडिशा, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ में छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App