Weather Alert: मौसम की उठापटक के बीच इन राज्यों में अगले 3 दिन बर्फबारी, आंधी और बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज (Weather Alert) इन दिनों काफी ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। मौसम रहे मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ता हुआ दिख रहा है। लोगों को सर्दी जुखाम और बुखार (Weather Update) हो रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए एक बार फिर से मौसम में बदलाव को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर से सर्दी लोगों को सताएगी। उत्तराखंड में अगले हफ्ते हल्की बारिश के साथ ही पर्वतीय इलाकों में थोड़ी बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि 11 मार्च तक सभी जिलों में मौसम अच्छा बना हुआ रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11-13 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है, जबकि इसी अवधि के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश को देखते हुए चेतवानी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो 10-12 मार्च के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

देश के इन हिस्सों में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग की मानें तो 9 और 10 मार्च को दक्षिणी राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बहुत ही तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।इसके अलावा, एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण ओडिशा पर स्थित है।

इसके प्रभाव से, 9 मार्च तक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश होने के आसार जताये गए हैं। अगले 6 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 8 और 9 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश में और सप्ताह के दूसरे भाग के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम का हाल 

9 मार्च तक दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है।  10 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है।  12 व 13 मार्च को दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App