WEATHER ALERT: अंबर में डेरा डालेंगे काले बादल, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

WEATHER FORECAST: भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान का स्तर काफी ऊपर चढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली सहित आसपासते के इलाकों में चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इतना ही नहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे तापमान काफी नीचे चल रहा है।

इसके अलावा मैदानी भागों में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के तमाम इलाकों में देर रात झमाझम बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। इतना ही नहीं यहां मौसम भी सुहावना हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन राज्यों कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जताई गई है। 3 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का नया दौर आफत बनकर जारी रहने वाला है। पहाड़ों पर 5 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी कर दी है।

पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। 6 अप्रैल तक हीटवेव का ये कहर जारी रहने की संभावना है। 3 से 6 अप्रैल के बीच आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश में 4 से 6 अप्रैल तक गर्मी आफत बनेगी।

ओडिशा में 03 से 06 अप्रैल के बीच रात में गर्मी बढ़ने की संभआवना है। आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिलने की संभावना जताई गई है। मौसम का ये मिजाज 5 अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है।

यहां बादल डालेंगे डेरा

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है। नई दिल्ली में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां का दौर देखने को मिल सकता है। 4 अप्रैल को भी नई दिल्ली में बादलों का डेरा डालने की उम्मीद जताई गई है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है। लखनऊ में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की उम्मीद है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App