नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों तापमान बढ़ने से गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का पसीना निकल रहा है। पर्वतीय हिस्सों में देर सुबह बर्फबारी होने से तापमान में आंशिक तौर पर गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट का सिलसिला दर्ज किया जा रहा है।
बिहार और राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में काफी बढ़ोतरी होने से गर्मी ने जीना हराम कर दिया है। साथ ही दक्षिण भारत में आज बारिश होने से मौसम खुशनुमा होने के साथ तापमान काफी नीचे गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इन हिस्सों में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, पूर्तोत्तर राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट बदलता दिखेगा, जिससे कई जगह तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही गुजरात आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु और माहे में तापमान काफी बढ़ सकता है।
यहां 36 से 39 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल में भारी गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी कर दी गई है। दक्षिणी नॉर्थईस्ट राजस्थान, पश्चमी यूपी में 23 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इन राज्यों में आंधी के साथ आफत बनेगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी भारत में आगामी चार दिन में हल्की से मध्य बारिश होने की चेतावनी जारी कर गई है। सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 22 अप्रैल को ओलावृष्टि पड़ने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही ओडिशा में 22-24 अप्रैल और बिहर में 25 अप्रैल तक तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इसके साथ ही ओडिशा में 24 अप्रैल को कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। आगामी पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में आगामी चार आंधी के साथ तेज बारिश की उम्मीद जताई गई है। इतना ही नहीं विदर्भ में 24 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है।