नई दिल्लीः शीतहर ने उत्तर भारत में जिंदगी को बदहाल बनाकर रख दिया है, जिससे कहीं बर्फबार तो कहीं घना कोहरा देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के तमाम इलाकों में घना कोहरा छाने से हाईवे पर राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा, जिससे नियत दूरी तय करने में ज्यादा समय लगा।
देश की राजधानी दिल्ली में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कड़ाके की सर्दी का सितम और बढ़ गया है। सर्दी बढ़ने से लोगों की कंपकंपी बंधी हुई है, जिससे कोई गर्म कपड़े तो कोई अलाव जलाकर समय बिताने को मजबूर है।
पर्वतीय इलाकों में घनी बर्फबारी के चलते कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं देखने को मिली हैं। इतना ही नहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान और नीचे गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बर्फबारी व गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन हिस्सों में जानए कैसा रहेगा मौसम का हाल
आईएमडी के मुताबिक, लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। अब राजस्थान के उत्तरी हिस्से में 15 से 17 जनवरी के बीच शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कोहरे का असर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। 15 जनवरी से उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे का एक नया दौर और 15 जनवरी से छिटपुट शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।
वहीं, अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ मामूली बारिश होने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई स्थानोंप पर बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है।
वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में तापमान सात से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने की उम्मीद है। राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में में और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाने की संभावना जताई गई है।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आयानगर और रिज इलाके में मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।
- इन हिस्सों में गिरेगा तापमान
आईएमडी के अनुसार 16 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। 24 घंटों के बाद मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली सकती है।
वहीं, जानकारी के लिए बता दें कि शीतलहर के चलते हरियाणा प्रदेश सरकार ने अपने स्कूलों का अवकाश आगे बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। हरियाणा सरकार की ओर से 21 जनवरी 2023 तक सभी स्कूलों (सरकारी और निजी) बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।