नई दिल्ली। 4 जुलाई 2023 से सावन (Sawan 2023) का महीना शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में सावन का बहुत महत्व है। मान्यता के अनुसार, सावन के महीने जो भी भक्त विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा – अर्चना करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन इस साल 2 महीना तक चलेगा। इस साल सावन 59 दिनों का होगा। इस बार 8 सोमवार का व्रत किया जायेगा। ऐसी मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने से सभी मनोकामना पूरी होती है। अगर कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं, तो उन्हें अच्छा वर मिलता है। रावण ने शिव की स्तुति में शिव तांडव स्तोत्र की रचना की थी।
शिव तांडव स्तोत्र का उच्चारण करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल किये गए ज्यादातर शब्द बेहद क्लिष्ट हैं। इसलिए अच्छे – अच्छे लोग के उच्चारण करने में पसीने छूट जाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा बिना किसी गलती के शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करता नजर आ रहा है। इस बच्चे को देखने के बाद सभी लोग हैरान है। इस बच्चे के वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @shivanshprajapati021 के जरिये शेयर किया है।
View this post on Instagram
यह वीडियो किसी गांव का लग रहा है, जहां यह बच्चा खेत में शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करता नजर आ रहा है। वीडियो में जैसा कि आप देख सकते हैं यह बच्चा खेत में खड़ा होकर तांडव स्तोत्र का पाठ करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बच्चे की उम्र लगभग 5 -6 साल होगी। बच्चे ने सिर्फ बनियान और शॉर्ट्स पहन रखा हुआ है। बच्चे का नाम शिवांश प्रजापति है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति इस मासूम से बच्चे से सावन के महीने में शिव तांडव स्तोत्र सुनाने की बात कहता है। इसके बाद यह बच्चा पूरे एक्सप्रेशन के साथ शिव तांडव स्तोत्र सुनाता हुआ नजर आता है।