Vastu Tips: घर की छत पर कभी ना रखें ये चीज, वरना रूठ जाएगी मां लक्ष्मी

Avatar photo

By

Sanjay

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशा और स्थान को लेकर विशेष नियम हैं। वास्तु के अनुसार घर की हर दिशा में ऊर्जा होती है और इन जगहों पर रखी चीजें घर के सदस्यों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। कुछ चीजें घर में रखने से शांति आती है तो कुछ चीजें अशांति का कारण बनती हैं।

पंडित भोला शास्त्र के अनुसार घर में छत का बहुत महत्व होता है। लोग छत डालते समय शुभ मुहूर्त देखते हैं और छत पड़ने के बाद पूजा करते हैं।

लेकिन जैसे-जैसे घर पुराना होता जाता है लोग छत का ख्याल कम रखते हैं। कई घरों की छत या तो गंदी होती है या फिर वहां कबाड़ जमा होता है, जो नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है।

घर की छत से हटा दें ये चीजें

  1. अक्सर लोग घर की सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन छत को साफ रखने में आलस करते हैं। कई लोग गलती से झाड़ू को घर की छत पर रख देते हैं।
  2. अगर आप भी छत पर झाड़ू रखते हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें। इससे आर्थिक संकट उत्पन्न होता है।
  3. अक्सर लोग कपड़े सुखाने के लिए छत पर रस्सी बांध देते हैं। रस्सी बांध कर रखने में कोई बुराई नहीं है. लेकिन छत पर रस्सी को कभी भी खुला या बंडल बनाकर नहीं रखना चाहिए।
  4. कपड़े सुखाने के लिए आप रस्सी बांध सकते हैं.
  5. छत पर कूड़ा-कचरा, पुराने अखबार, जंग लगी चीजें, टूटे लकड़ी के फर्नीचर आदि न रखें। इन चीजों को छत पर रखना शुभ नहीं होता है। अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-समृद्धि बरकरार रहे तो छत पर कबाड़ जमा न होने दें।
Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App