Money Plant Tips: आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट (Money Plant) का लगाते हैं। लोग घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अपने घर में मनी प्लांट (Money plant tips)का पौधा लगाते हैं। ऐसे मान्यता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से धन – धान्य की कोई कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं घर का माहौल भी काफी अच्छा रहता है। वास्तु में भी मनी प्लांट (vastu money plant) को काफी अच्छा बताया गया है। कहते हैं मनी प्लान का पौधा घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके उपर बनी रहती है।
घर में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन, मनी प्लांट को लगाते समय आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। यदि आप मनी प्लांट सही दिशा में नहीं लगाते हैं, तो इसका आपके जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त में मनी प्लांट को लेकर कुछ अहम बातें बताई गई है। तो आईये जानते हैं कि मनी प्लांट को लगते समय किन -किन बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है।
वास्तु में दिशा का विशेष महत्व होता है। वास्तु की मानें तो मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी मान्तया है कि मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा को भगवान गणेश की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु के मुताबिक, जैसे – जैसे मनी प्लांट बढ़ता है, वैसे आपकी तरक्की भी होती है। गौर करने वाली बात यह है कि मनी प्लांट की बेल को कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। मनी को कभी भी सूखने न दें। यदि मनी प्लांट पीला पड़ जाता है, तो उसे तुरंत ही हटा देना चाहिए। कहते हैं कि सूखा हुआ मनी प्लांट घर में दुर्भाग्य लेकर आता है। मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट को कभी भी किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने पर शुक्र ग्रह क्रोधित होते हैं और आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ जाता है।