Unlucky Plants: गलती से भी ना लगाएं ये 5 पौधे, होते हैं अशुभ-हो जाएंगे कंगाल! घर आएगी गरीबी

Priyanka Singh
unlucky plants 8
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

Unlucky Plants in Hindi: पेड़ – पौधे घरों में सुंदरता और ताजगी लाने के लिए जाने जाते हैं। प्लांट्स से घरों की रौनक और भी अधिक बढ़ जाती है। वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे पौधे होते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और हमारी जिंदगी को खुशियों से भर देते हैं। कुछ पौधे हमारी किस्मत को चमका देते हैं। मगर वास्तु में कुछ ऐसे भी पौधे के बारे में जिक्र किया गया है, जिनके घर में आगमन से विनाश का समय शुरू हो जाता है। इन पौधों की वजह से घर में तनाव का माहौल बन जाता है। लोग हमेशा गुस्से में रहने लगते हैं। इसलिए वास्तु कहता हैं कि ऐसे पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। आज हम ऐसे ही 5 अशुभ पौधों के बारे में जानेंगे जिन्हें कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

Advertisement

कैक्टस के पौधे: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैक्टस का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कैक्टि घर में दुर्भाग्य ला सकता है, साथ ही परिवार में तनाव और चिंता को भी बढ़ा सकता है। ये पौधे आपको रातोंरात कंगाल भी बना सकते हैं। इसलिए आप इस पौधे को लगाने की गलती ना करें।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

बस यूट्यूब पर करना है आपको ये काम, घर बैठे-बैठे आएंगे पैसे

आपका मोबाइल बन सकता है आपकी मोटी कमाई का जरिया, बस घर बैठे करना होगा यह काम

कपास के पौधे: कपास के पौधे, विशेष रूप से रेशमी कपास के पौधे, काफी अशुभ मानें गए हैं। इस पौधे को घर में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए है। ये पौधे हमारी खुशहाल जिंदगी को तहस – नहस कर सकते हैं। वैसे तो ये फूल दिखने में बेहद ही खूबसूरत होते हैं, लेकिन कंगाल भी आपको बना सकते हैं। तो लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

Advertisement

बोन्साई पौधे: वास्तु शास्त्र में इस पौधे को भी काफी अशुभ बताया गया है। भले ही वे काफी आकर्षक हों, उन्हें घर पर रखने की सलाह नहीं दी जाती है। इस पौधे को घर में लगाने से जॉब और बिजनेस में भी तरक्की नहीं हो पाती है।

इमली का पौधा : इमली का पेड़ भी देखने में बहुत आकर्षक होता है और खाने में मजेदार। इमली से कई तरह की डिश भी बनाई जाती है, लेकिन इसे घर में लगाने से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओं का वास होता है। इसलिए इस प्लांट को घर के अंदर या बाहर नहीं लगाना चाहिए।

मेहंदी का पौधा:

मेहंदी के पेड़ तो ज्यादातर घरों में मिल ही जाते हैं। महिलाएं मेहंदी के पत्ते का इस्तेमाल अपने बालों को खूसबूरत बनाने के लिए भी करती हैं। हालांकि ये पेड़ लाभकारी औषधियों का खजाना कहा जाता है, लेकिन वास्तु में इस पौधे को अच्छा नहीं बताया गया है।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गईं तमाम बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Share this Article
7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम कर रही हैं। इनके लेखनी को टाइम्सबुल वेबसाइट पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। अब टाइम्सबुल वेबसाइट को योगदान दे रही हैं।