UP School Timings: चिलचिलाती धूप के बीच यूपी के इन जिलों में बदला स्कूलों का समय, जानें अब कितने बजे लगेंगी क्लासेस

By

Sarita

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। यूपी (UP School Timings) में इस समय में भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी और लू की वजह से लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अप्रैल महीने में गर्मी का ये हाल है, तो जरा सोचिये की मई और जून महीने में क्या होगा? इसी के चलते प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। यूपी के कई शहरों में तापमान 42 के पार पहुंच गया है। कई जिलों में दोपहर के समय में भयंकर लू चलती हुई दिख रही है।

आगरा में बदला स्कूल का समय 

गर्मी के समय में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है।

गर्मी के चलते स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से मध्यान्ह 12:30 बजे तक कर दिया गया है। स्कूलों को लेकर जिलाधिकारी नवनीत चहल ने आदेश जारी कर दिया है। आगरा जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर अब हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।

आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के मुताबिक, भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी समस्त सरकारी, गैरसरकारी, प्राइवेट और मिशनरीज सहित अन्य स्कूल सुबह 7 बजे से खुलेंग। स्कलूों में सुबह 7 बजे से 12:30 बजे तक नर्सरी से क्लास 12वीं तक की कक्षाएं जारी रहेगी।

बलिया में बदला स्कूलों का टाइम

यूपी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बलिया जनपद के जिलाधाकीर रवींद्र कुमार ने क्लास 1 से कक्षा 8 तक सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। जिले में अगले आदेश तक स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक के लिए कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूलों को ये भी निर्देश दिया गया है कि ओआरएस के साथ जरूरी दवाओं को भी उपलब्ध करवाए।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App