नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार जनसत्ता दल पार्टी के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को अपनी बात रखी इस दौरान राजा भैया ने प्रदेश के कई समस्या को दिखाते हुए सरकार को ध्यान और उस ओर खींचने की कोशिश की राजा भैया ने कहा कि प्रदेश के कई इलाकों में नेहरू की टेल तक पानी नहीं पहुंच पाया है। साथ ही बिजली बिल के नाम पर किसानों के काफी भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। वही रकम कम करने के लिए दफ्तर के बाहर दलाल बैठे है। इससे सरकार के पक्ष में संदेश नहीं जा रहा है।
राजा भैया ने कहा कृषि मंत्री अगर यहां उपस्थित होते तो अच्छा होता यूपी के 65 फ़ीसदी आबादी खेती पर निर्भर है सरकार की ओर से कहा गया है कि नेहरू में तेल तक पानी जा रहा है। जो की सत्यता से परे है। इससे बहुत सुधार की जरूरत है। मेरे यहां भी नहीं जा रहा है। पूरे प्रयास के बाद हमको यह कहने में इज्जत नहीं है। कि हम लोगों को भी यहां तेल तक पानी नहीं पहुंच पाए हैं।
प्रदेश की बिजली समस्या पर बोलते हुए राजा भैया ने कहा हम इसमें नहीं जाना चाहते कि बिजली 16 घंटे आ रही है। या 18 घंटे लेकिन यह बात सही है कि लगातार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। उनको जल्द बदलने की जरूरत है मुख्यमंत्री इसका संज्ञान लें जो छापेमारी हो रही है। सही बात है। लोग कटिया लगा रहे काफी समय से लगा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही हो लेकिन जिस तरह की कार्यवाही हो रही है। उससे सरकार के पक्ष में संदेश नहीं जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा किसानों से काफी भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। वही रकम कम करने के लिए दफ्तर के बाहर दलाल बैठे हैं। जो पैसे लेकर उसे रकम कम करने की बात कहते हैं। मैं अकेले अपनी विधानसभा में बात नहीं कर रहा हूं यह सभी जगह समस्या है।
पर्यावरण की जब बात की जाए तो वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। कई बार कहा जाता है। कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ वृक्षारोपण हुआ है। लेकिन वह आरोपित वृक्ष कितना पाल पाया कितना चल पाते हैं। यह सभी देखना होगा। उसकी जगह पर दोबारा वृक्षारोपण हो रहा है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही की सड़क किनारे आज छायादार वृक्ष की जरूरत है।