नई दिल्ली उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार बनी बुलडोजर वाली सरकार से यूपी की सरकार जाने जानी लगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के माफियाओं पर 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई है किस पर कार्यवाही हुई कितनी संपत्ति कुर्क की गई हम खबर में नीचे आपको विस्तार से बताते हैं।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली थी। जिसके बाद लगातार बुलडोजर की कार्यवाही और माफिया गिरी उत्तर प्रदेश से खत्म करने के संकल्प को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना कदम आगे बढ़ाया था। जिसके बाद एक के बाद एक अपराधियों को उठाकर जेल में डाला गया और उनकी संपत्तियों को कुर्क किया गया।
यही नहीं आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले कानपुर का माफिया विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में देर कर दिया और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उसके घर पर बुलडोजर चलवा कर उसके पूरे साम्राज्य का खात्मा कर दिया।
उसके बाद माफिया आतिक अहमद का नाम आता है। माफिया अतीक अहमद पर एक के बाद एक कई कार्यवाही की गई उसके बाद उसकी पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई। जिसके बाद उसके घर पर बुलडोजर की कार्यवाही यूपी सरकार की तरफ से की गई।
हम आपको बता दें कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की कार्यवाही देखने को मिली है। जहां पर बुलंदशहर में प्रशासन ने माफियाओं से सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराया है। इस दौरान 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर सरकार ने कब्जा कर लिया अवैध रूप से कब्जा कर रखे माफियाओं पर शिकंजा कसा गया है।
बुलंदशहर के अधिकारियों ने बताया की लगभग 16 बीघे जमीन माफियाओं द्वारा कब्जा कर रखा गया था जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मिले आदेश के बाद अग्रिम कार्यवाही करते हुए इस जमीन पर कब्जा मुक्त कराया गया है।
जिस जिस आरोपी ने इस जमीन को कब्जा कर रखा था। उसे आरोपी पर हत्या लूट समेत 55 मामले दर्ज हर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इन मामलों में गांव काशी से संबंधित हत्या लूट डकैती गैंगस्टर अधिनियम के तहत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है। अपराधी का नाम हाजी आरिफ बताया जा रहा है।