नई दिल्ली– 2024 में लोकसभा का चुनाव आने वाला है। उससे पहले ही उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के साथ में पूरे देश का माहौल गर्म है। लेकिन सबकी नज़रें उत्तर प्रदेश पर ही टिकी हुई क्योंकि यह ऐसा राज्य है जहां से देश का प्रधानमंत्री चुनकर देश का नेतृत्व करता है। यहां पर संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जिसके बाद अब कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठे हुए इस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान आया है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की अमेठी में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने पर कांग्रेस नेता धरने पर उतर आए और वह सत्याग्रह पर बैठे हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि जब तक इस पूरे मामले में कार्यवाही नहीं होगी। और अस्पताल का लाइसेंस दोबारा से नहीं मिल जाता तब तक सत्याग्रह से नहीं उठएंगे।
संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस इसलिए सस्पेंड किया गया था क्योंकि यहां पर एक ऑपरेशन के दौरान प्रशासन की पड़ी लापरवाही सामने आई और उसे लापरवाही में एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया था। जिसके बाद लगातार अब कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साथ रही है यही नहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस पर लगातार बयान दिए जा रहे लेकिन कांग्रेस नेता सत्याग्रह पर बैठ गए कांग्रेस नेताओं का कहना है। कि तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। जब तक खुद इस लाइसेंस को सरकार वापस नहीं करती है।
अब इस पूरे मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
हम आपको बता दें कि 400 ऐसे कर्मचारी है जो कि संजय गांधी अस्पताल में काम करते थे। अब इसमें सियासत तेज हो गई जिसमें आंदोलन कर रहे हैं। अस्पताल के कर्मियों संघ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक होती हुई भी नजर आ रही है। इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बयान देते हुए कहा कि इसमें गांधी खानदान का मुनाफा बंद होने पर कांग्रेस पूरी तरह से रो रही और कोई बात नहीं है।