Unlucky Plants: घर में पेड़-पौधे लगाने से न सिर्फ वातावरण शुद्ध रहता है, बल्कि इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। हिन्दू धर्म में पेड़ – पौधों को काफी अधिक महत्व दिया गया है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनमें देवी-देवताओं का वास होता है। जैसे तुलसी, बरगद, पीपल और केला इत्यादि। इसलिए इन पौधों को घर में लगाना शुभ मन गया है। लेकिन, वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे भी होते जो आपकी जिंदगी को तबाह कर सकते हैं। ऐसे पौधों को घर में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। इन पौधे के आगमन से ही आपकी तरक्की रुक जाती है। ऐसे प्लांट्स को घर में लगाने से बचना चाहिए। तो आईये आज हम आपको बताते हैं कि घर में किन – किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
सूखे पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी पौधे को सुख जाने के बाद उसे घर में नहीं रखना चाहिए या फिर उसके तुरंत मुरझा जाने के बाद उसे तुरंत हटा दें। इस तरह के पौधे घर के लिए अशुभ होते हैं और ऐसे पौधे आपके जीवन के लिए रुकावट का कारण भी बन सकते हैं। यदि आपके घर में फूलों का गुलदस्ता भी सूख गया है तो उसे तुरंत हटा दें।
इमली
वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लेकर आता है। इस पौधे को घर में लगाने से हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। इसलिए इसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
कपास का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार कपास के पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। वैसे तो कपास का पौधा बेहद ही खूबसूरत होता है। लेकिन इसे घर के अंदर नहीं लगाया जा सकता। दरअसल, यह पौधा घर में तनाव का माहौल पैदा कर देता है।
बोनसाई का पौधा
वास्तु शास्त्र के हिसाब से बोनसाई पौधा आपके बिजनेस और करियर में मुश्किलें पैदा करता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)