नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में जब भी बाहुबली नेताओं का नाम आता है। तो सबसे पहले नाम अगर किसी का आता है। तो वह है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया। देश में भले ही राजे रजवाड़े और रियासतों का दौर खत्म हो गया। लेकिन कुंडा में आज भी राजा भैया और उनके परिवार की हुकूमत चलती है। स्पीच राजा भैया को लेकर एक नई खबर सामने आई जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ बृजेश सिंह राजावत ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया कि राजा भैया ने फिर एक बार रेंज रोवर गाड़ी खरीदी बृजेश की तस्वीरें भी शेयर की गई है। जिसमें राजा भैया के एक बेटे को गाड़ी की चाबी हाथ में लेते हुए देखा जा सकता है।
बृजेश सिंह ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया जी को पुनः नई रेंज रोवर लेने कि हम सभी की अनेकों शुभकामनाएं और बधाई है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया जी को पुनःनई “Range Rover” लेने की हम सभी की अनेकानेक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
🙏🙏 pic.twitter.com/fffg0J03Lq— Dr Brijesh singh Rajawat (@DrBrijeshsinghJ) July 11, 2023
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया। आज जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजा भैया जी की नई गाड़ी रेंज रोवर ऑटो बायोग्राफी का आगमन हुआ है। ट्वीट के अनुसार राजा भैया ने जिस मॉडल की रेंज रोवर खरीदी है। उसका नाम ऑटोबायोग्राफी है। गौरतलब है कि राजा भैया बीते दिनों काफी चर्चा में थे। दरअसल कुंडा विधायक राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक चाहते दिल्ली की साकेत कोर्ट में राजा भैया ने तलाक की अर्जी भी दे रखी है। सभी लोगों की नजर इस हाई प्रोफाइल केस पर टिकी हुई है। मगर यह केस लगातार लंबा खींचता जा रहा है।
आपको बता दें कि राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह से साल 2022 में तलाक मांगा था। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की थी राजा भैया ने आरोप लगाया था। कि भानवी सिंह ने ससुराल छोड़ दिया और वह वापस आने के लिए मना कर रही इसी के साथ उन्होंने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया था। कि भानवी सिंह उनके परिवार के सदस्यों पर आरोप लगा रही हैं।
सनद रहे कि भानवी सिंह बस्ती राजघराने की से संबंध रखती राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 28 साल पहले हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं राजा भैया और भानु सिंह के विवाह पर लोगों की लगातार नजर बनी हुई है।