नई दिल्ली SBI Service: एसबीआई लोगों को तरह-तरह की सुविधाएं देता रहता है। ऐसे में अगर आप इस बैंक में खाता खोलने की सोच रहे हैं तो इसकी पूरी डिटेल को जान लें। SBI में सिर्फ एक ही तरह का खाता नहीं ओपन किया जा सकता है। SBI आम लोगों को काफी तरह के सेविंग खाता खोलने के ऑप्शन देता है। इसमें अलग-अलग प्रकार की सेवाएं दी जाती है। हर एक खाते की अपनी खासियत होती है। यहां पर आपको SBI बैंक के सेविंग खाते के बारे में बता रहे हैं। जिसमें अलग-अलग तरह की सेवाएं मिल रही हैं। SBI में आपको तीन प्रकार के सेविंग खाते मिलते हैं। सेविंग खाता खोलने के लिए बैंक आपसे कोई भी चार्ज नहीं लेता है। इसके साथ ही इनमें आपको कई सर्विस मुफ्त मिलती है। चलिए खाता खुलवाने पर आपको क्या लाभ मिलते हैं।
Basic Saving Account
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
SBI की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, हर कोई KYC के द्वारा बेसिक सेविंग खाता खोल सकता है। ये बैंक की सभी शाखाओं में खोला जा सकता है। ये खाता कम इनकम वाले या कम पैसा जमा करने वालों के लिए सही हैं। इसमें मिनिमम पैसा खाते में रखने की कोई सीमा नहीं है। वहीं इसमें पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसमें ग्राहकों को एक बेसिक रूपे ATM कम डेबिट कार्ड मिलता है। इस खाते में चेक बुक की सर्विस नहीं मिलती है।
इसे भी पढ़ें- राजा भैया के घर आई नई रेंज रोवर, इस पर कुंडा MLA की आखिर क्यों होनें लगी चर्चा..जानें?
Basic Savings Bank Deposit Small Account
इस खाते को 18 साल से ज्यादा आयु का कोई भी शख्स ओपन कर सकता है। इस खाते को ओपन करने के लिए केवाईसी जरुरी नहीं है। ये खाता वह लोग ओपन करा सकते हैं जिनके पास केवाईसी के दस्तावेज नहीं है। बहराल आप केवाईसी दस्तावेज देकर बेसिक सेविंग डिपॉजिट खाते में बदल सकते हैं। इस खाते में आपको अधिकतर बेसिक सेविंग खाते में सर्विस मिलती है। इस खाते में अधिकतम 50 हजार रुपये ही रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Mahesh Babu की बेटी एक विज्ञापन करने के लेती है किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा पैसे
SBI Saving Bank Account
SBI का ये बैंक खाता आपको मोबाइल बैंकिग, SMS अलर्ट, इंटरनेट बैंकिग, योनो, स्टेट बैंक एनीप्हेयर, SBI क्विक मिस्ड कॉल सुविधा आदि जैसी सर्विस के साथ मिलता है। इस खाते पर आपको एक फाइनेंशियल ईयर में 10 चेक फ्री मिलते हैं। इसके बाद 10 चेक की कीमत 40 रुपये प्लस GST और 25 चेक की कीमत 75 रुपये प्लस GST देना होता है। इसमें आपको औसतन बैलेंस बनाएं रखने की आवश्यकता नहीं है। इस खाते में अधिकतम बैलेंस की कोई सीमा नहीं है।