आतंकियों ने गैरकश्मीरी को गोली से भूना, शख्स की मौत और एक घायल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: राज्य पुलिस और और सेना की कार्रवाई से घबराए आतंकी अपनी घिनौनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। नफरत का मुखौटा लेकर घूम रहे आतंकियों ने अब आम लोगों को अपनी बंदूकों का निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक बाहरी शख्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों की गोलीबारी में मारा गया शख्स पंजाब का है। यह गोलीबारी कश्मीर के श्रीनगर के शाह कदल इलाके में बुधवार देर शाम हुई, जहां लोग सहम गए।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

राज्य पुलिस के एक शीर्ष पुलिस ने बताया कि शाह कदल में आतंकियों ने पंजाब के दो लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें एक शख्स की जान चली गई। मृतक युवक की पहचान 31 साल के अमृतपाल सिंह के तौर पर की गई है, जबकि घायल शख्स का नाम रोहित माशी है।

आतंकियों की गोलीबारी में उसके पेट में गोली जा लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इस बीच सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है। यहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App