नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में भले ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से लेकर समूचे विपक्ष ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया भाजपा को सत्ता से हटाने का दावा कर रही वहीं भाजपा का भी दावा है कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने ओपिनियन पोल में 80 लोकसभा सीटों में यूपी राज्य में भाजपा को अपने दम पर 70 और आज साथियों के साथ मिलकर 73 मिलने का अनुमान जताया गया वही इस खबर में जानिए कि अगर आज चुनाव हुए। तो पश्चिम यूपी में कौन चुनाव जीतेगा।
ओपिनियन पोल के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम यूपी में 8 सीटों में से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 7 और जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के पास एक तीर जाने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ रूहेलखंड की 12 सीटों में से 11 बीजेपी को और एक सपा के पास जाने का अनुमान है।
इस तरह कुल 80 सीटों में से 70 बीजेपी को अपना दल को दो तो भाजपा को एक सपा को 4 आरएलडी को एक और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा का खाता नहीं खुल पाएगा।
उत्तर प्रदेश में भाजपा को 52% वोट मिलने की संभावना है वहीं सपा को 23 परसेंट बीएसपी को 12 परसेंट और कांग्रेस को 4 परसेंट वोट मिलने की ओपिनियन पोल में अनुमान लगाया गया है।
2024 में देखना यह है कि किसके पास सत्ता जाती है किस पार्टी को विजय मिलती है। आखिरकार यूपी की 80 सीटों में कौन सी पार्टी को कितने मतदान मिलते हैं। यानी की कितनी सीटें मिलती है और किस तरीके से जीत हासिल होती क्या यूपी में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने वाली है। या फिर कुछ और तरीके की नई गतिविधियां अपनाई जाने वाली या आने वाला समय बताएगा फिलहाल हर एक तरीके से नजरे बनी हुई है।
इस सर्वे के अनुसार यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र की 29 लोकसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 28 सीटें सपा गठबंधन को 1 सीट बीएसपी और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है।
अवध में 14 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 12 सीटें मिलने की संभावना है वहीं आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को एक से दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा सपा और बसपा को एक भी सीट नहीं मिलने की संभावना जताई गई है।