नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 2023 में ही सियासी रणनीतियां बनने लगी है। अमित को लेकर अलग-अलग तरीके की बातें निकल कर सामने आ रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता मिशन 2024 के लिए नए सियासी समीकरण पर मंथन कर रहे हैं। केंद्र की सत्ता से बीजेपी को हटाने के लिए सारे विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। सत्तापक्ष बीजेपी यूपी की 80 सीटें जीतने का दावा कर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तमाम सियासी बिसात बिछा रहा पूर्वांचल और अवध में भी राजनीतिक पार्टियों द्वारा मिशन 2024 के लिए सियासी रणनीति बनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है।
बता दें कि सर्वे के अनुसार एनडीए इस बार भी अपना सुनहरा प्रदर्शन दोबारा दोहरा रही सर्वे के अनुसार एनडीए गठबंधन 80 में से 73 सीटें जीतने वाली है। इसमें बीजेपी 70 अनुप्रिया का अपना दल दो ओपी राजभर का एक सीट जीतने का अनुमान वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल समाजवादी 4 कांग्रेस दो आरएलटी 1 सीट जीत सकती वहीं इस लोकसभा चुनाव में बसपा का हाथ खाली रहने वाला है। 2019 में 10 सीट जीतने वाली बसपा के इस बार एक भी वोट के सांसद नहीं दिखाई दे रहे है।
इस सर्वे के अनुसार यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र की 29 लोकसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 28 सीटें सपा गठबंधन को 1 सीट बीएसपी और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है।
अवध में 14 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 12 सीटें मिलने की संभावना है वहीं आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को एक से दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा सपा और बसपा को एक भी सीट नहीं मिलने की संभावना जताई गई है।