Railway Job: 10वीं-12वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, करें अप्लाई

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। ज्यादातर लोग सरकारी नौकरी की तलाश में घर पर बैठे रहते हैं। कुछ लोगों की चाहत होती है कि वो सरकारी जॉब ही करें। कुछ लोग रेलवे में भी नौकरी करने का सपना देखते हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका है। रेलवे में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है, आप 28 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। तो आईये इस भर्ती के बारे में आपको सबकुछ बताते हैं:-

साउदर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2024: रेलवे में सुनहरा अवसर
यह भर्ती साउदर्न रेलवे के अप्रेंटिस पदों के लिए निकाली गई हैं। जिसके तहत 2500 से अधिक पदों पर आवेदन किये जायेंगे। इच्छुक उम्मीदवार जल्दी से फॉर्म भरें। हम यहां इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण डेट

इन पदों के लिए आवेदन 29 जनवरी से शुरू हो गए हैं, जिसका अंतिम डेट 28 फरवरी 2024 है। दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स आराम से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करें

साउदर्न रेलवे के अप्रेंटिस पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही किया जायेगा। आपको इसके लिए दक्षिणी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा। यहां से आप अप्लाई कर सकते हैं।

आवश्यकता क्या है?

इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या बारहवीं पास (कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ) कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, कैंडिडेट के पास संबंधित फील्ड में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।

आयु क्या होनी चाहिए

इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 15 साल से 22/24 साल तक तक के बीच होनी चाहिए।

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में चयन बिना परीक्षा के होगा, मात्र मैट्रिकुलेशन और आईटीआई के अंकों के आधार पर। इन अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी और दोनों को बराबर वेटेज दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए शुल्क 100 रुपये है। इसके साथ ही, सर्विस चार्ज अलग से देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। टोटल कुल 2890 पद भरे जाएंगे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App