ऋषभ पंत पर आई चौंकाने वाली खबर, आईपीएल में खेलेंगे या नहीं, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: देशभर में अब आईपीएल के अगले सीजन की चर्चा तेजी से चल रही है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। आईपीएल के साथ-साथ अब ऋषभ पंत के करिया को लेकर भी तरह-तरह की कयासी बाजी चल रही है। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत अब स्वस्थ होकर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को यह किसी संजीवनी की तरह साबित होगा। कुछ दिन पहले वे आईपीएल ऑक्शन 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर नजर आए थे। अगर वे वापसी कर जाते हैं तो फिर यह साल किसी बड़ी बूस्टर डोज की तरह साबित होने जा रहा है। वैसे भी अभी उनकी वापसी को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन कुछ गतिविधियां उनकी वापसी का संकेत दे रही हैं।

जिम कर पसीना बहा रहे ऋषभ पंत

भारतीय टीम के तूफानी खिलाड़ी और विकेटकीपर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर नजर आएंग, जो आए दिन सोशल मीडिया पर जिम सेंटर पर उठाते नजर आते हैं। ऐसी गतिविधियों से ही नजर आता है कि वे जल्द ही वापसी करने वाले हैं जिसके बाद फैंस का भी लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।

आईपीएल के अगले सीजन में वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। जानकर हैरान होगी कि पिछला आईपीएल सीजन ऋषभ पंत नहीं खेल पाए थे, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को करारा झटका लगा था। अब सभी को अपनी वापसी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है, जो भी खत्म होने वाला है।

सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए थे

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान की भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वे लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कब वापसी करेंगे, जिन्हें बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

वे अब मैदान और जिम संटरों पर नजर आते हैं। पंत को देखकर लगता है कि वे अब बिल्कुल स्वस्थ हैं, जिनकी वापसी का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अगर वे टीम में जल्द वापसी कर गए तो फिर आईपीएल में कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App