नई दिल्ली। भगवान शिव को देवों के देव महादेव के नाम से जाना जाता है। कहते है कि भगवान शिव को प्रसन्न करना काफी आसान होता है। भोलेभंडारी न केवल इंसानों के बल्कि राक्षसों के भी भगवान हैं। भगवान भोलेनाथ अपने सच्चे भक्तों को कभी भी निराश नहीं करते हैं।
हिंदू धर्म में मंत्रों का खास महत्व होता है, कहते हैं कि शरीर से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करने में मदद मिलता है। मंत्रों का जाप करने से भय, चिंता, क्रोध और ईर्ष्या जैसे चीजों पर काबू पाया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि शिव के मंत्र आपके जीवन की हर परेशानी को दूर कर सकते हैं।
शिवपुराण के मुताबिक, सुबह उठकर यदि सच्चे मन से भोलेनाथ का नाम लिया जाये तो आपकी सभी प्रकार की तकलीफे दूर हो सकती हैं। ज्योतिष में भगवान शिव को सोमवार का दिन समर्पित है। सोमवार के दिन शिव जी के भक्त सुबह जल्दी जगकर पूजा – अर्चना करते हैं।
यदि सच्चे मन से भगवान शिव जी की पूजा की जाये तो भक्तों की सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण हो जाती है। आप भगवान शिव के कुछ 11 मंत्रों का जाप करके भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं। मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से रोग, कष्ट, और परेशानियों का निवारण होता है।
शिव नमस्कार मंत्र: भक्ति और श्रद्धा का सार
शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।
पंचाक्षरी मंत्र: आत्मा की शान्ति का स्रोत
ॐ नम: शिवाय।
शिव नामावली मंत्र: आत्मा को संजीवनी देने वाले मंत्र
।। श्री शिवाय नम:।।
।। श्री शंकराय नम:।।
।। श्री महेश्वराय नम:।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
।। श्री रुद्राय नम:।।
।। ओम पार्वतीपतये नम:।।
।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।
महामृत्युंजय मंत्र: रोग और कष्ट से मुक्ति का उपाय
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिव गायत्री मंत्र: ब्रह्मा की सृष्टि का साकार मूर्ति
।। ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात ।।
लघु महामृत्युंजय मंत्र: सुरक्षा का मंत्र
ॐ हौं जूं सः
इन मंत्रों का नियमित जाप करना आपके जीवन को सुखमय और समृद्धि पूर्ण बना सकता है। इस शिव मंत्रों के साथ जुड़े रहने से आप अपने आत्मा को शांति और उच्च चेतना की ओर ले जा सकते हैं।