नई दिल्ली। सरसों की साग और मक्के की रोटी पंजाबी ट्रेडिशनल फूड में से एक है। इसका स्वाद पंजाब के अलावा अब पूरे देश भर में लिया जा रहा है। सभी को सरसों के साग और मक्के की रोटी का कॉमिनेशन खूब पसंद आता है। शरीर में गर्माहट लाने के लिए अक्सर सरसों के साग और मक्के की रोटी को पंजाबी घरों में बनाया जाता है।
सरसों का तेल सेहत के लिए पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। इसके अनोखे स्वाद से आप इतने मंत्रमुग्ध हो जाएंगे कि कभी होटल या रेस्टोरेंट में सरसों के साग मांगने की इच्छा जाहिर नहीं करेंगे। सरसों के साग बनाने के लिए क्या चाहिए और कैसे बनाना है ये नीचे पढ़ें,
सरसों के साग की सामग्री
सरसों के साग बनाने के लिए आपको 750 ग्राम सरसों का साग
ढाई सौ ग्राम पालक का साग
एक चुटकी नमक
मक्के का आटा
हरी मिर्च
लहसुन
अदरक
बथुआ का साग
पानी
प्याज और देसी घी
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला पाउडर
धनिया पाउडर
सरसों के साग बनाने के लिए आपको क्या करना है
सरसों के साग बनाने के लिए आपको ज्यादा झंझट नहीं करना है इसके लिए बस प्रेशर कुकर में 3 साग यानी पालक, बथुआ और सरसों को मिलाकर कुकर में तीन सिटी लगाने के लिए छोड़ दें, इसमें आपको नमक और पानी भी डालना है, सीटी निकलने के बाद कुकर का ढक्कन खोल कर अब साग की पानी निचोड़ कर उसका पानी अलग करना है। कुकर में अच्छे से मैस कर करते हुए इसमें मक्के की आटा डालकर साग में मिलाना है। अब कुकर के साग में पानी डालकर इसे और अच्छे से पका लें, साथ ही इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर इसे गाढ़ा होने दें,
साग में लगाएं ऐसे तड़का
सरसों के साग में तड़का लगाने के लिए आप प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर गरम मसाला पाउडर धनिया पाउडर कोतेल में डालकर आपको गोल्डन ब्राउन होने तक भूनना है। अब इस तड़के में साग को मिक्स करें और गरमा गरम घर वालों को मक्के की रोटी के साथ परोसें।