नई दिल्ली- 2023 के आखिरी में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना जिसको लेकर सभी पार्टियों जीत का दावा कर रही है। इसी बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है कि आखिरकार यह बयान देने की जरूरत क्यों पड़ी. ?
बता दे की जोधपुर के जय नारायण व्यास विद्यालय के नए परिसर में छात्र अधिकारी हुंकार रैली में शामिल होने के लिए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जोधपुर पहुंचे थे। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए छात्र संघ चुनाव करवाना बहुत जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही और सत्ता में आने का दावा किया जा रहा है। लेकिन उनके यहां तो चार तो कहीं 5000 लोगों की भीड़ आ रही है। अगर अशोक गहलोत कह रहे हैं कि उनकी सरकार रिपीट होगी। तो दोनों पार्टियों सरकार नहीं बन सकती है। आरएलपी ही तय करेगी कि राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी।
उन्होंने आगे गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में RLP की आंधी है इसे कोई नहीं रोक पाएगा। आगे कहा कांग्रेस के मुख्यमंत्री का बेटा खुद चुनाव हार गया है और दूसरी बार बेटा चुनाव हारेगी तो मुख्यमंत्री की तबीयत हमेशा के लिए खराब हो जाएगी। अशोक गहलोत आजकल जहां भी रह रहे और जहां भी जाते हैं। हर जगह घोषणा करते हैं। इन्होंने 2013 में भी घोषणा की थी। कि लोग मुफ्त में दवाइयां खा रहे हैं। लेकिन वोट कांग्रेस को नहीं दे रहे हैं। इसलिए कांग्रेस की घोषणाओं में कुछ नहीं रखा है।