नई दिल्ली: आज के समय में नींद ना पाना, देर से सोना और नींद पूरी ना हो पाना बहुत आम हो गया है। बहुत सारे लोगों को रात को 1 – 2 बजे तक नींद नहीं आती, वह बस बिस्तर पर लेटे सोने की कोशिश करते हैं, कुछ देर बाद मोबाइल उठा लेते हैं और अपना सोशल मीडिया देखने लगते हैं। रात को नींद पूरी ना हो पाने की वजह से जब हम सुबह 7:00 बजे उठकर कॉलेज या ऑफिस के लिए तैयार होते है, तो हमारा पूरा शरीर थका हुआ महसूस करता है। 4 घंटे की नींद हो पाने के बाद भी अगली रात हमारे साथ यही होता है। हम सोने की कोशिश करते हैं लेकिन नींद नहीं लगती। अगर यह आपके साथ भी रोजाना होता है इसका मतलब है कि आपको अनिद्रा की परेशानी है। सोने में दिक्कत कई सारे लोगों को होती है। वह कहते हैं कि उनको लेटते ही नींद नहीं आती, बहुत प्रयास करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको आर्मी के जवानों की विशेष तरीके के बारे में जरूर मालूम होना चाहिए, इस तकनीक के जरिए केवल 2 मिनट में नींद आ जाती है। दिल्ली स्टार न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 1981 में एक पुस्तक लिखी गई थी, उस किताब का नाम था “रिलैक्स एंड विन: चैंपियनशिप परफॉर्मेंस”। इस पुस्तक के लेखक लौयड बड विंटर थे। इस पुस्तक के प्रयोजन की बात करें तो वो था बाज़ीगर खिलाड़ियों की प्रदर्शन को ग्राउंड में उत्तम और अच्छा करना उन्हें आराम होने के उपाय को सिखाना।
तकनीक को कैसे करें
इस किताब में सोनी कि जो टेक्निक बताई गई है उसे हमारी मिलिट्री के सिपाही भी अपनाते हैं। इस तकनीक की मदद से ही सैनिक 2 मिनट में सो पाते हैं। क्योंकि किसी भी सिपाही को आराम करने के लिए या यूं कहें सोने के लिए बहुत कम समय मिलता है। ऐसे में उपयुक्त नींद लेने के लिए एक जवान के लिए बहुत आवश्यक हो जाता है जल्दी सोना। चलीए तो आपको बताते हैं कि किस टेक्निक को करके आप जल्दी सो पाएंगे और अपनी नींद पूरी कर पाएंगे।
इस तरीके को करने के लिए सबसे पहले आपको लेट जाना है और अपने फेस की मांसपेशियों को आराम देने की कोशिश करना है जैसे जबड़ा, जबान और आखों आदि को रिलैक्स करना है और हल्का छोड़ देना है। इसके बाद अपने कंधो को भी रिलैक्स छोड़ दें ( गिरा दें) इसी के साथ अपने हाथों को साइड में रखें। इससे आपकी टेंशन और स्ट्रेस आपकी शरीर की समाप्त हो जायेगी। इसके बाद जब आप सांस को छोड़े तो अपने हाथ, पांव और सीने को निर्बल और ढीला करने का प्रयास करें। इसके बाद 10 सेकंड तक किसी ऐसे सीन के बारे में सोचने का प्रयास करें जो आपके मन को रिलैक्स करें। जवाब ऐसे किसी इमेज देने वाले सीन के बारे में सोचेंगे तो आपको 10 सेकंड में नींद आने लग जाएगी।
आपके दिमाग में ऐसी कोई इमेज नहीं आ पा रही है जो आपके माइंड को रिलैक्स करें तो आप ऐसा सोच सकते हैं कि आप किसी नदी या तालाब के किनारे आसमान के नीचे लेटे हुए हैं। इसी के साथ 10 सेकंड तक आपको DON’T THINK (कुछ नहीं सोचो) शब्दों को बार-बार बोलना है। अगर आपको इसे असरदार बनाना है तो आपको 6 हफ्तों तक इस तरीके की अभ्यास करना होगा। 96% लोगों पर यह तरीका असरदार सिद्ध होता है।