जयपुर, Rajasthan 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, किसी भी वक्त कक्षा 8वीं (RBSE 8th Result 2023) का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक रिपोर्ट की मानें तो आरबीएसई ने छात्रों की कॉपियों को चेक करने के साथ ही नंबर को साइट पर उपलोड कर दिया है। यानी किसी भी वक्त आपका रिजल्ट आपके सामने (RBSE Result 2023) हो सकता है। आप अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर देख सकते हैं। 13 लाख से अधिक छात्र आरबीएसई राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम 2023 आज, 7 मई, 2023 को घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की घोषणा की नहीं गई है। शिक्षा निदेशालय, राजस्थान आधिकारिक वेबसाइट – rajshaladarpan.nic.in पर आरबीएसई राजस्थान 8 वीं परिणाम 2023 की घोषणा करें।
आपको बता दें कि राजस्थान कक्षा 8वीं के परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स दर्ज करने की आवश्यकता है।राजस्थान कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2023 का आयोजन 21 मार्च, 2023 से 11 अप्रैल, 2023 तक राज्य भर के 9,500 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
आरबीएसई राजस्थान कक्षा 8 परिणाम 2023 पर अधिक अपडेट के लिए, Timesbull. Com के साथ बने रहें।
आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2023: ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट — rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
सब आप होमपेज पर “RBSE Class 8th Result 2023” पर क्लिक करें।
अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर सबमिट करें, जैसे रोल नंबर और अन्य डिटेल्स।
आरबीएसई 8वीं 2023 का रिजल्ट अब आपके सामने होगा।
इसे डाउनलोड करें और या फिर रिजल्ट का प्रिंटआउट भी लें सकते हैं।
वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आप आधिकारिक साइट पर ही अपना परिणाम चेक करें। आपको किसी और वेबसाइट पर जाने की जरुरत नहीं है। 10वीं 12वीं का रिजल्ट भी बहुत ही जल्द घोसित किया जायेगा।