नई दिल्ली–राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए हर दांव खेल रही है। किसी भी हालत में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में फतह हासिल करना चाहती है। क्योंकि 2023 के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ही 2024 की राह आसान होने वाली है यानी की 2024 का रास्ता 2023 के पास राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ही साफ हो जाएगा कि किसकी तरफ जनता का ज्यादा झुकाव नजर आ रहा है। इस मौके पर राजस्थान पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है क्या कुछ कहा है लिए हम आपको विस्तार से बताते हैं.
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में चुनाव जीतने के लिए हर चुनावी हड़कानदेय अपना रही इस बीच भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने बड़ा बयान दिया उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस की डूबती नैया के कई नेता कई कार्यकर्ता कई मंत्री भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है। और वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करवा दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में साढ़े 4 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है साढ़े 4 साल। में कांग्रेस की कैबिनेट बैठक होटल में चलती रही। लेकिन जमीनी हकीकत में कोई काम नहीं हुआ है। यही नहीं उन्होंने कहा कि पूरे 5 साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सियों बचते फिर रहे थे। विकास के नाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की सरकार ने कोई काम राजस्थान में नहीं किया है।
राजस्थान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक लंबी लाइन हमारे पास है। जो कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। और वह रोज भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से मिलने की सोचते हैं। लेकिन हमको सूचना पड़ रहा है कि किसको ले और किसको छोड़े क्योंकि कांग्रेस की नैया पूरी तरह से डूब रही है। और डूबती नैया से कूद कर कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से 2018 में विधानसभा चुनाव हुआ तब से राजस्थान में माफिया गिरी शुरू हो गई हर तरफ माफिया पैदा होने लगे कहीं पर खनन माफिया पैदा हो गए तो कहीं पर बजरी माफिया तो कहीं पर महिला अत्याचार को बढ़ावा दिया गया लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी की 2023 के विधानसभा चुनाव में बनने जा रही है। इसके बाद सारे माफ़िया की माफिया गिरी खत्म कर दी जाएगी।