नई दिल्ली- राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव के घर पर परिवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने क्या कुछ कहा नीचे खबर में विस्तार से जानिए
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है लेकिन उससे पहले परिवर्तन निदेशालय की टीम लगातार छापेमारी कर रही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे के घर पर छापेमारी की जा रही इसे लेकर अब मुख्यमंत्री की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंटीयों का गलत उपयोग किया जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि देश के हालात बहुत ही चिंताजनक होते जा रहे हैं एजेंसियों का जिम्मेदारों द्वारा गलत प्रयोग करवाया जा रहा है इस गलत इस्तेमाल से मैसेज गलत जा रहा है और पूरे देश आज बेहाल है और परेशान है।
हम आपको बता दें कि 30 अक्टूबर से राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसके लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। और हर तरीके से चुनाव पर कब्जा और राजस्थान को कब्जा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों ही पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है।
इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में परिवर्तन निदेशालय की टीम आतंक ढह रखी है। और इसका गलत इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से किया जा रहा है केंद्र की सरकार राजस्थान में कब्जा करने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। यह बिल्कुल गलत है। देश के हालात बहुत ही चिंता जनक है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी देते हुए खुद बताया कि मेरे बेटे के घर पर छापेमारी चल रही है। और सामान भेजा गया है। कि संबंध को लेकर अब अलग सी कहानी निकाल कर सामने आ रही है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने और आगे कहां की राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी बिल्कुल नहीं चाहती कि महिलाओं को सम्मान मिले बिल्कुल नहीं चाहती भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान में विकास कांग्रेस इन सब छोटी-छोटी चीजों से डरने वाली नहीं पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है और राजस्थान की जनता पूरी तरीके से समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में राजस्थान में पूरी ताकत से चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार रिपीट करने जा रही है।