नई दिल्लीः राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अब तेजी से चल रही हैं, जहां सभी राजनीतिक पार्टियां एड़ी से चोटी तक जोर लगा रही हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होगा। वैसे निर्दलीय भी कुछ सीटों पर दोनों पार्टियों के समीकरण बिगाड़ते नजर आएंगे।
राजस्थान चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय नेता भी बिगुल फूंके हुए हैं, जहां 25 नवंबर 2023 को उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, यह तो चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे। नतीजे 3 दिसंबर 2023 को जारी किए जाएंगे।
मतदान होने से पहले तमाम एजेंसिया सर्वे कर रही हैं, जहां पार्टियों की सीटों का कैलकुलेशन पेश किया जा रहा है। ताजा सर्वे ऐसा आया है कि कांग्रेस की नींद उड़नी तय है, जबकि बीजेपी को संजीवनी मिलती दिख रही है। सर्वे में किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें जा रही हैं, यह जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।
ताजा सर्वे ने सबको चौंकाया
मतदान से पहले तमाम एजेंसियों की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव पर सर्वे किए जा रहे हैं, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। एक ताजा सर्वे के अनुसार, कुछ आंकड़े जारी किए गए हैं। वैसे तो अभी चुनाव में 24 दिन का वक्त है, जिससे पहले एक सर्वे जारी किया गया है।
फिलहाल ताजा सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बीजेपी की गवर्नमेंट बनती दिख रही है। सर्वे के अनुसार, राज्य में बीजेपी को 200 में से 114-124 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा कांग्रेस को महज 68-78 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह सर्वे कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने वाला होगा। इसके अलावा अन पार्टियों के खाते में 6-10 सीटें मिलती दिख रही हैं।
सभी सर्वे में बीजेपी मार रही बाजी
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान विधानसभा चुनाव की हो रही है। अब तक इस चुनाव को लेकर 6 सर्वे किए जा चुके हैं। इनमें दो में कांटे की टक्कर बताई गई। अब तक यहां तीन सर्वे किए गए हैं, जिनमें बीजेपी को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है।
एबीपी-सी वोटर सर्वे में बीजेपी को 127-137 सीटें मिलती दिखी थी। इसके अलावा कांग्रेस को 59-69 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें के आंकड़े जारि किए गए थे। यह सभी सर्वे रुझान में तब्दील हुए तो फिर कांग्रेस के लिए किसी बड़ी झटके की तरह होंगे।