नई दिल्ली- 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव है। जिसको लेकर सभी पार्टियों पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। इस बीच कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में सीधी टक्कर देखी जा रही है।
एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालकर 200 विधानसभा में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करने जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां भी जाते हैं वहां एक नई घोषणा करते हैं।
इसी बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाल डायरी लहराने के बाद चर्चा में आने राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर चर्चा में आ गए है। राजेंद्र गुढा ने आज शिवसेना पार्टी को ज्वाइन कर लिया बहुत दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। कि आखिरकार बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढा किस पार्टी में शामिल होंगे लेकिन आज सारे कयासों पर विराम लग गया। और बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने शिवसेना ज्वाइन कर लिया है।
उन्हें शिवसेना में ज्वाइन करवाने के लिए उदयपुरवाटी पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में शामिल कराया है। विधानसभा में लाल डेरी लहराने के बाद कांग्रेस सरकार ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।
बता दे कि आज राजेंद्र गुढा के बेटे शिवम का जन्मदिन है। इस मौके पर एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कम एकनाथ शिंदे मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए। इसी दौरान गुढा ने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है।