नई दिल्ली- एक देश एक चुनाव की चर्चाएं पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जब से केंद्र सरकार ने समिति का गठन किया और पूर्व राष्ट्रपति को इसका अध्यक्ष बनाया गया। तब से लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साथ रहा है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए है। सीएम गहलोत राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन करने फलोदी पहुंचे थे। जहां पर संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि एक देश एक चुनाव पर सरकार की नियत पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एक देश एक चुनाव पर कमेटी बनाने का फैसला सभी को साथ लेकर चलना चाहिए था। पहले तीन बार इलेक्शन कमिशन पार्लियामेंट कमेटी ने इस बारे में कई बार रिकमेंडेशन दी है। इतना बड़ा फैसला लेने से पहले सभी को साथ लेकर फैसला करते और उसके बाद कमेटी बनाते तो लोगों को इस पर विश्वास होता और बात समझ में आती। लेकिन अब देश को एक अलग सा शक हो रहा है। सीएम ने कहा सरकार की नीति क्या है। अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है।
उन्होंने और आगे संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र कहां है। अगर कोई मेरी आलोचना करता है और मेरी कमी बताता है। तो मुझे अच्छा लगता है। मैं उसमें सुधार करने की कोशिश लगातार करता हूं। मैं घमंड बिल्कुल नहीं रखता। जिससे जनता का भला हो वह काम हमेशा करता हूं। लेकिन केंद्र सरकार को आलोचना पसंद नहीं आती सरकार की नीतियों के खिलाफत करने वाले पर राजद्रोह देशद्रोह का मुकदमा लगा दिया जाता है। उन्हें जेल भेज दिया जाता है। गहलोत ने आगे कहा आपने लोकतंत्र को मुखौटा पहन रखा है। लेकिन आप फासीवादी सोच के हो।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय नेता और मंत्री लगातार राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। उनकी मनसा पर सवाल है। सीएम ने कहा कि हम महंगाई की मार से बचाव करने की कोशिश में लगे रहते हैं। और विपक्ष के पास कोई मुद्दा कुछ नहीं है। कुछ कहने के लिए और आरोप ऐसे लगते हैं कि हमें हंसी आती है। कभी नड्डा साहब कभी राजनाथ कभी अमित शाह प्रधानमंत्री जी 6 बार राजस्थान आ चुके है।