नई दिल्ली- 2023 के नवंबर दिसंबर तक राजस्थान में चुनावी बिगुल बस सकता है। इसको लेकर प्रशासन और केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही वहीं इस दौरान राजस्थान में राजनीतिक पर गर्म हो गया है।

बता दे कि इस समय की सबसे बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है। जहां पर केंद्रीय कानून मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने वाले कैलाश मेघवाल को भाजपा ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि कैलाश मेघवाल को नोटिस थमा कर उनके बयान बाजी को लेकर जवाब मांगा गया था। इसके बाद यह कार्यवाही की गई।

आपको बता दे की कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भ्रष्टाचार में लिफ्ट बताते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि अर्जुन मेघवाल ने एक कलेक्टर रहते हुए कई घोटाले में करोड़ों रुपए की रिश्वत ली थी। यही नहीं इसके अलावा उन्होंने यह भी लिखा था। कि पैसे लेकर टिकट दिलवाने वाले को कृतों में भी यह लगातार शामिल है। ऐसे में भ्रष्ट व्यक्ति को देश का कानून मंत्री नहीं बनाया ना जाना चाहिए। एक भ्रष्ट व्यक्ति देश का कानून मंत्री कैसे हो सकता है। इस बयान पर मेघवाल से नोटिस देकर जवाब मांगा गया था।

और उसके बाद कैलाश मेघवाल को पार्टी से निकाल दिया गया। जैसे ही पार्टी से निकल गया थोड़ी ही देर बाद कैलाश मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुझे भी बीजेपी से निकाल दिया गया। मैं उसका स्वागत करता हूं। मैं चुनाव लड़ूंगा और बीजेपी उम्मीदवार को हजारों वोटो से हराऊंगा।

यह खबरें भी पढ़ें