नई दिल्ली- अपने बयानों के चलते हमेशा विवादों में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान देव आहूजा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दे दिया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी लंगोट संभाले उनके मंत्री लगातार बयान बाजी कर रहे हैं। तो मंत्रियों व सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया अशोक गहलोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं। उनको कांग्रेस पर ध्यान देना चाहिए लोगों की घटना को लेकर ज्ञान देव आहूजा ने अपनी ही सरकार की फेलियर बताया उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का फेलियर रहा इसलिए इतनी बड़ी घटना हुई। साथी उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अकेली भाजपा 400 से पर होगी। तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जयपुर में छात्रों पर डंडे बरसाए इस घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव नहीं होंगे दरअसल प्रदेश सरकार को डर है। छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत होगी वह एनएसयूआई था कि प्रदेश सरकार की बदनामी होगी जैसे चुनाव में जोधपुर के एनएसयूआई हार हार गई उन्होंने कहा था कि छात्र संघ के चुनाव को लेकर अलग-अलग बातें निकल कर सामने आने वाली है वहीं युवाओं के नेतृत्व में क्षमता होती प्रदेश सरकार में कई मंत्री विधायक रहे छात्र राजनीति से निकल रहे है।
ज्ञानदेव आहूजा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर विवादित बयान दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लंगोट ढीली है। उनके विधायक मंत्री अपनी ही सरकार के खिलाफ विवादित बयान देते हैं। भारत सिंह व सचिन पायलट सहित तमाम नेता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ धरना दे चुके हैं। प्रदेश में उन नेताओं को प्रभारी बनाया जाता है। जो अपने ही क्षेत्र में मजबूती नहीं रह पाते हैं फिर चाहे अजय मकान हो या फिर प्रभारी इसका पंजाब में कोई वजूद नहीं है।
वह राजस्थान का प्रभारी बनकर बैठा हुआ है। अजय मकान दिल्ली में हार गए और उन्हें राजस्थान का प्रभारी बना दिया गया अशोक गहलोत ने उनकी बेइज्जती कर उनको प्रदेश से भेजा है।