नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा चुनाव में आज पूरे राज्य में वोटिंग चल रही है, जिसमें लोग बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव के बीच भी नेताओं के अपने-अपने दावे हैं। हर कोई चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगा हुआ है।
इस बीच सीएम अशोक गहलोत भी अपना वोट डालने पहुंचे, जहां उन्होंने जीत का दावा ठोका। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं, जहां उनके सामने बीजेपी ने भी कद्दावर नेता को टिकट दिया है। वोट डालने पहुंचे अशोक गहलोत ने ऐसी बात कही कि बीजपी की नींद उड़ जाएगी। दूसरी गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना चुनाव में इन दिनों जान फूंक रहे हैं। उन्होंने बीआरएस पर जमकर निशाना साधा और साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात
मतदान स्थल पर वोट डालने पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की दुबारा से सरकार बनने का दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दोबारा आ रही है। बीजेपी की बातों में दम नहीं है। अब ये(भाजपा) लोग गायब हो जाएंगे। अब ये 5 साल बाद आएंगे।
हम यहीं रहेंगे, जनता के बीच जाएंगे और उनके सुख-दुख की बात करेंगे। अशोक गहलोत इस बार भी काफी आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे हैं, जो अघोषित सीएम पद के दावेदार भी माने जा रहे हैं। गहलोत ने पूरे चुनाव में जमकर मेहनत की है, जिन्होंने पार्टी को जिताने किए 60 जनसभा और कई रोड भी किए हैं। इतना ही नहीं पार्टी के लिए एक खास रणनीति बनाने में भी उनका योगदान रहा है। पार्टी के एक धड़ा उन्हें भविष्य में भी सीएम के तौर पर देख रहा है।
अमित शाह ने साधा निशाना
राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बीच बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर टिकी हैं। वहां, तमाम बीजेपी के नेता लैंड कर राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बीआरएस पर जमकर निशाना साधा।
हैदराबाद पहुंचे अमित शाह ने घोषणा पत्र में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। 8 से ज्यादा पेपर लीक हुए, भर्तियां हो नहीं पाई। 40 लाख बच्चों को मुफ्त शिक्षा देनी थी, वो भी नहीं हुआ। 7 लाख गरीबों को घर देने का वादा उन्होंने पूरा नहीं किया। आगो कहा कि पीएम मोदी ने इसका प्रयास किया।