नई दिल्ली- राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज 25 नवंबर को राजस्थान में मतदान होना है। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशान साधा है उन्होंने क्या कुछ बोला हम खबर में आपको विस्तार से एक-एक शब्द बताते है।
भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से राजस्थान में 2023 के विधानसभा में कब्जा करना चाहती है। इसको लेकर सियासत लगातार बढ़ती जा रखी एक के बाद एक आरोप एक दूसरे पर लग रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी भी पूरी ताकत राजस्थान में लग चुकी और एक बार फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भरे मंचों से कह चुके हैं। कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।
इस बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने चुनाव से पहले बयान देकर सियासी तापमान को बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति राजस्थान में की है।
उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में सिर्फ राजस्थान में अपराध हुआ विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती रही लेकिन राजस्थान में अपराध बड़ा रेप की घटनाएं बड़ी यही नहीं हर वह काम राजस्थान में हो गया। जो कि प्रदेश में नहीं होना चाहिए था। अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर गहलोत सरकार पूरी तरीके से खत्म हो गई है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसी-ऐसी घटनाएं हो चुकी जिनका जिक्र करना भी मुझे सही नहीं आ रहा है। क्योंकि राजस्थान में कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है।
उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में अभी एक सड़क हादसा हुआ था जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से तुरंत 50 लाख मुआवजा देने की बात कह दी गई थी लेकिन ऐसी कई घटनाएं हुई है। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। आजादी के बाद अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार कोई रही है तो अशोक गहलोत सरकार रही है।