नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज हो गई है। इन दिनों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस आपसी डोर्न्ड में चल रही है। सारे नेता बिखरे हुए है। आगे क्या कुछ कहा नीचे खबर में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना जिसको लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में सीधी टक्कर देखी जा रही क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस को 100 सीटें मिली थी। और कांग्रेस की सरकार राजस्थान में बन गई थी।
कल कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई जैसे ही कांग्रेस नेताओं की लिस्ट सामने आई खुशी की लहर देखने को मिली पहली लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नाम का कांग्रेस पार्टी ने ऐलान कर दिया। इस ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी दूसरी लिस्ट राजस्थान के लिए जारी की गई जिसमें 83 नाम को शामिल किया गया है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी फुटबॉल की स्थिति हो गई। एक दूसरे पर आप और प्रत्यक्ष रूप अपनी ही पार्टी में लगाते हुए नेता कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। तो क्या जनता की सेवा करेंगे। क्या जनता का विकास करेंगे आपसी पझगड़े से ही नहीं निकाल पाएंगे।
यह बयान उन्होंने उसे समय दिया जब एक कार्यक्रम को संबोधित करने शेखावत पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस की बुरी स्थिति बताई उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक हैं। और वर्तमान विधायक हैं उन्हें एक-एक बार फिर से मौका दिया गया है। एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में राजस्थान में मदद करेंगे।
आपको बता दे राजस्थान की सियासत में भूचाल आया हुआ है क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि सरकार रिपीट होगी और कल जिन नाम का ऐलान किया गया। उसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम भी शामिल है सचिन पायलट को टोंक जिला से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।