नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सियासत के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें 83 नाम का ऐलान किया गया है। इसमें एक नाम वसुंधरा राजे का है। हम आपको बताते हैं कि किसका नाम और किसका टिकट राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने काटा है।
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजस्थान के लिए यह दूसरी लिस्ट है। जिसमें 83 नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को अंबर से उम्मीदवारी दी गई वहीं अगर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सिंधिया विधानसभा से मैदान में उतारा है।
भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था और उसके बाद अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। जिसमें 83 नाम को शामिल किया गया है।
राजस्थान में जिन 83 नाम को भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतर में को लेकर अब चर्चा तेज हो गई क्योंकि केंद्र की तरफ राजस्थान के नेता विधायक उम्मीद भरी आंखों से देख रहे थे।
आज वह उम्मीदें पूरी हुई 41 नाम की पहली लिस्ट जारी होने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई।
भारतीय जनता पार्टी के ऑफिसियल पेज से लिस्ट को जारी किया गया जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गई है राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। जिसके सियासत तेज है कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।
कांग्रेस की तरफ से अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता केंद्रीय चुनाव समिति कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीद भरी आंखों से आज भी देख रही है। आखिरकार यह उम्मीद कब पूरी होती है इस पर लगातार नजर बनी रहेगी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट में 83 नाम को शामिल किया गया।