नई दिल्ली EPFO UPDATE: संगठिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी का कुछ हिस्सा कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा किया जाता है। जो कि कर्मचारियों की सेविंग का अच्छा खासा जरिया होता है। वहीं पीएफ खाते से ही पेंशन फंड को भी तैयार किया जाता है। हाल में EPFO की तरफ से एक बड़ा अपडेट आया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अगर आपके पास पीएफ खाता हैं तो आपके लिए काफी बड़ी खुशखबरी है। दरअसल EPFO ने अगस्त महीने में तकरबीन 16.99 लाख खाते ऐड किए थे। ये रेगुलर सैलरी पाने वाले के बारे में इस हफ्ते डेटा जारी किया गया है। इससे ये पता चल रहा है कि लोगों के पास रोजगार है।
वही श्रम मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि इन आंकड़ों की सालाना आधार पर तुलना करें तो इस अगस्त 2022 महीने के मुकाबले इस साल शुद्ध रूप से लोगों की संख्या में छोटा सा इजाफा हुआ है। महीने के दौरान 3,210 लोगों ने अपना पहला ECR जमा कर कर्मचारियों को EPFO की समाजिक सेफ्टी के दायरे में लाया गया है।
इसके अलावा आंकड़ें बताते हैं कि अगस्त महीने के समय करीब 9.26 लाख नए लोगों ने इसमें नामांकन किया है। EPFO में शामिल होने वाले 18 साल से 25 साल के लोगों की साझेदारी कुल नए सदस्यों का 58.36 फीसदी है। ये बताता है कि पहली बार नौकरी पाने वाले अधिकतर लोगों को काफी संख्या में सरकारी नौकरी करने वाले लोग शामिल हैं।
रेगुलर सैलरी पर नौकरी पाने वाले लोगों का आंकड़ा ये दिखाता है कि करीब 11.58 लाख लोग इस शहर से बाहर चले गए थे। वे फिर से EPFO में शामिल हो गए हैं। इस दर में सालाना आधार पर 10.13 फीसदी का इजाफा हुआ है। इन सभी सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली है
और फिर से EPFO के तहत आने वाले सभी सरकारी संस्थानों को शामिल किया गया है। इसके साथ में आखिरी निपटान के लिए अप्लीकेशन करने के बजाय अपनी जमा रकम को ट्रांसफर करने का ऑप्शन चुना गया है।
जारी आंकड़ों से पता चलता है कि बीते दो महीने में EPFO से बाहर निकलने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी गई है। आंकड़ों ने ये भी बताया है कि इस जुलाई 2023 में शुद्ध रूप से करीब 3.43 महिला सदस्यों को EPFO से जोड़ा गया है। करीब 2.44 लाख महिलाएं पहली बार समाजिक सेफ्टी के दायरे में आ गई हैं।