नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव सर पर इसके पहले वहां की सियासत तेज हो गई है। एक के बाद एक भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजस्थान पहुंच रहे हैं। और अपने पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच सालों में भ्रष्टाचार हुआ। महिला उत्पीड़न हुआ। किसानों के साथ धोखा हुआ। विकास के नाम पर कांग्रेस सरकार ने सिर्फ जनता को लूटा है।
वहीं कांग्रेस भी प्रचार प्रसार से बिल्कुल भी दूर नहीं वह लगातार जनता के बीच में कांग्रेस के केंद्रीय नेता पहुंच रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
हम आपको सबसे पहले यह बता दे अपने इकदिवासी दौरे पर राजस्थान कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जोरदार स्वागत किया उनके साथ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया है।
इस दौरान जेपी नड्डा ने पार्टी के जिम्मेदारों को चुनावी मंत्र दिया और जनता से अपील की सबसे बड़ी चीज की कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ किसानों के साथ धोखा हुआ गहलोत सरकार ने सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि 17 रेप रोज राजस्थान में हुआ करते पेपर लीक बार-बार होते है। किसानों के साथ में युवाओं को ठगा गया है। राजस्थान की जनता को ठगा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि डूबी भ्रष्टाचार में कांग्रेस को उखाड़ कर फेंकने का काम राजस्थान की जनता करने जा रही है।अब राजस्थान की जनता पूरी तरीके से समझ चुकी है कि यहां पर भ्रष्टाचार्यों को दूर भगाना है और विकास को राजस्थान को कराना है।