नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में अब हल्की ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। लोगों को नहाने में भी अब सर्दी लग रही हैं। मौसम इस समय काफी तेजी से बदल रहा है। यूपी में भी इन दिनों प्रदेश में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।
उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी और बारिश की वजह से तीन दिनों तक मौसम काफी ठंडा बना हुआ था। यहां तो कई जगहों पर लोगों ने गर्म कपड़े तक निकाल लिए थे। लेकिन, अब एक बार फिर से मौसम साफ होता हुआ नजर आ रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश दर्ज की गई है। नालुमुक्कु (तमिलनाडु) में 10 सेमी, पोथंडी बांध (केरल) में 8 सेमी, कोन्नी (केरल) में 7 सेमी और पुष्पराजगढ़ (मध्य प्रदेश) में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 19 अक्टूबर से भारत के ज्यादार इलाकों में शुष्क मौसम देखने को मिल सकती है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 22 से 24 अक्टूबर तक बिहार के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्की सर्दी महसूस होगी। इसके अलावा सुबह – सुबह कुहासा भी छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह के वक्त कोहरा रहने के आसार हैं।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक हफ्ते के बाद ठंड का असर दिखना शुरू हो जायेगा। यानी लोगों को एक हफ्ते बाद से ही गर्म कपडे निकालने पड़ सकते हैं।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है। केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाके में बारिश एक बार फिर से देखने को मिल सकता है।
तटीय कर्नाटक के कुछ इलाके में भारी बारिश हो सकती है। केरल तट और लक्षद्वीप में समुंद्र में ऊंची लहरें भी उठने की संभावना है।