नई दिल्ली– राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से राजस्थान में अपनी जमीन तलाश रही है और सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल लगातार कांग्रेस पर बना हुआ है कि 25 नवंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। लेकिन अभी तक एक भी उम्मीदवार की घोषणा राजस्थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा में कहीं भी नहीं की गई है। लेकिन इन सब के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस तारीख को राजस्थान में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहले लिस्ट जारी कर दी गई जिसमें 41 सब्मीदवारों के नाम सामने आ गए लेकिन कांग्रेस की तरफ से अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हुआ और राजस्थान के नेता विधायक मंत्रियों की नजर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर है। और सब यही जानना चाहते हैं और सब इसी चीज का इंतजार कर रहे हैं। कि कांग्रेस अपने टिकट और अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कब करेगी इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़े संकेत दिए है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 18 अक्टूबर को जारी कर सकती है। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे इस दौरान काफी देर तक चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लिस्ट के सवाल पर जवाब दिया उन्होंने कहा कि टिकट और उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है। जनता से चर्चा चल रही है इसकी प्रक्रिया पूरी होने वाली हमारी कोशिश है। कि 18 अक्टूबर के बाद राजस्थान प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार को रिपीट करना चाहिए और बचे हुए कार्यों को आगे बढ़ना चाहिए।
हमारी जनता से अपील है कि हमें एक मौका और दिन भारतीय जनता पार्टी के पास संसाधनों कोई कमी नहीं चुनावी ब्रांड जारी किए जाएंगे। लेकिन उन ब्रांडों में भ्रष्टाचार छुपा होगा। क्या कानूनी भ्रष्टाचार के तहत यह लोग चुनाव में अपने ब्रैंड को फैलाएंगे। लेकिन जनता को गुमराह नहीं होना है। और कांग्रेस को मतदान करना है। विकास को मतदान करना है। गरीबों के कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले नेता को मतदान करना है और एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार राजस्थान में बनाना है।