नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत से चुनाव मैदान में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की पर्यवेक्षक किरण चौधरी भरतपुर के सर्किट हाउस अपने एक दिवसी दौरे पर पहुंची। जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना सदा इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पर्यवेक्षक किरण चौधरी का जोरदार स्वागत किया है।
आपको बता दे की राजस्थान में कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती और कभी भी आचार संहिता लग सकती उससे पहले सभी पार्टियों पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है सभी राजनीतिक पार्टियों पूरी तरीके से चुनावी रण में कूद चुकी है।
बता दें की पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के जयपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया था। जिसके बाद राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। और जीत का मंत्र बताया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही फूंक कर कदम रख रहे हैं। और राजस्थान का इतिहास रहा है। कि यहां पर एक बार भारतीय जनता पार्टी और दूसरी बात कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी ही यहां से चुनाव जीतता है।
इस मौके पर एसीसी की नियुक्ति पर्यवेक्षक किरण चौधरी भरतपुर के सर्किट हाउस पहुंची जहां पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया किरण चौधरी का स्वागत समारोह के बाद किरण चौधरी ने वहां संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। ताज किरण चौधरी भरतपुर में रहेंगे और संभावित प्रत्याशियों से मिलेंगे और उनसे चर्चा करेंगे। इस दौरान सभी प्रत्याशियों की जमीनी हकीकत विचारने की कोशिश करेंगी।
किरण चौधरी ने दावा किया कि राजस्थान में फिर से एक बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही जिले स्तर से लेकर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता तक कांग्रेस के पक्ष में वोट करने जा रहे हैं। क्योंकि राजस्थान सरकार ने विकास पर बहुत कम किया है। कॉलेज अस्पताल खोले जिनका लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। इस बार फिर से भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी। और इतिहास कायम करेगी।