नई दिल्ली:Rajasthan BSTC Result 2022. हाल ही में आयोजित हुए राजस्थान बीएसटीसी एक्जाम के रिजल्ट का लाखों कैडिडेंट इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 ( Rajasthan BSTC Result 2022) का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें कि राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। एक बार में रिजल्ट जारी होने के बाद में अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यहां पर हम बताएगें की कैसे रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Gold Price Today: दिवाली पर 7,000 रुपये सस्ता बिक रहा सोना, 10 ग्राम की बस इतनी कीमत
Maruti पेश करेगी Electric WagonR, कम कीमत के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स और लुक
कब हुई थी राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा
आप को बता दें कि राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के माध्यम से राज्य के 372 डीएलएड कॉलेजों में कुल 25000 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए लगभग 5.99 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के 33 जिलों में आयोजित की गई थी। वही राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 ( Rajasthan BSTC Result 2022) संपन्न होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र छात्राएं लगातार समय से राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वही इससे पहलेबीते साल 2021 राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट परीक्षा (Rajasthan BSTC Result Exam) के एक महीने बाद जारी किया गया था। वहीं, इस साल का रिजल्ट जल्दी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बीएसटीसी रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। बता दें कि जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इन आसान स्टेप्स से चेक करें Rajasthan BSTC Result
- सबसे पहले कैडिंडेंट आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अभ्यर्थी राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं। और उसे प्रिन्ट कर सकते हैं।