नई दिल्ली- राजस्थान में बढ़ते अपराधों को लेकर सांसद दीया कुमारी ने आक्रोश व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में जो घटना हुई है। ऐसी घटनाओं के लिए किसी भी शब्द समझ में कोई जगह नहीं है। पीड़ित महिला को न्याय मिलना चाहिए आप देखिए की घटना के दो दिन बाद तक स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया तब जाकर पुलिस को जानकारी हुई।
सांसद ने राजस्थान की लाकर कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में दलित और साधु संत अपराधियों के निशाने पर है। हाल ही में कुचामन सिटी क्षेत्र में दो दलितों के साथ निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं डिग्गी में महंत संत सियाराम दास महाराज की निर्माण हत्या करने की घटना भी सामने आई। यह हर दिन होने वाली आपराधिक घटनाएं प्रदेश की सरकार और कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में जिस प्रकार से राजस्थान की बदहाली हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि लोगों में डर व्याप्त हो गया है। प्रदेश की जनता घर में सुरक्षित है। ना ही घर के बाहर और अब तो साधु संतों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन गई।
सांसद ने आगे कहा कि प्रदेश में हालत बहुत ही भयावह हो गई। या पहला मामला नहीं जब किसी संत की इस प्रकार से निर्मम हत्या कर दी गई। और अपराधी बेखौफ आजाद घूम रहे हैं। इससे पहले हरिराम बाबा की बगीची के संत मोहन दास की हत्या कर दी गई थी। गहलोत सरकार की आंखों में पट्टी बंधी हुई थी। गहलोत सरकार के राज्य में संत समाज की अवहेलना क्यों बढ़ती जा रही राजस्थान में साधु संत अपराधियों के निशाने पर क्यों हैं।