नई दिल्ली- मुंबई में इंडिया गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा हुआ है। मुंबई के हयात होटल में यह नेता 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। बैठक के पहले दिन यानी गुरुवार को इंडिया गठबंधन ने चुनाव मोड में आने और 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए से मुकाबला करने की अपनी योजनाओं को तेज करने का फैसला लिया है। बैठक में कुछ नेताओं ने जल्द सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने और एक संयुक्त एजेंडा लाने पर जोर दिया।
मुंबई बैठक के पहले दिन तय हुआ है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी दो स्तर पर बनाई जाएगी। पहले केंद्रीय और दूसरी स्टेट लेवल पर होगी। आगे की महत्वपूर्ण रणनीति के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे।
गुरुवार को चर्चा के दौरान फैसला लिया गया। कि कोआर्डिनेशन कमेटी में कम से कम कर ग्रुप शामिल होंगे। जिसमें एक गठबंधन के संयुक्त कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए दूसरा कार्य योजना तैयार करने के लिए और तीसरी सोशल मीडिया को संभालने के लिए और एक रिसर्च और डाटा एनालिसिस में शामिल होगी।
बैठक में सभी पार्टियों से नेताओं के नाम मांगे गए जिन्हें वह कोऑर्डिनेशन कमेटी में रखना चाहती है। भारत गठबंधन ग्रुप का मानना है। कि बीजेपी फिलहाल घबराई हुई इसलिए जल्द ही कोऑर्डिनेशन कमेटी और अन्य ग्रुप बनाने की जरूरत है। मीटिंग में तय हुआ है। कि कमेटी के बाद विपक्षी गठबंधन सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे।
बैठक में जल्द चुनाव की परिस्थितियों पर चर्चा हुई गठबंधन का मानना है। कि बीजेपी जल्द चुनाव कर सकती ऐसे में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
बैठक में तय हुआ है कि राजनीतिक मतभेदों को अलग रखा जाए। और एजेंट में आम लोगों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे होने चाहिए इंडिया गठबंधन के नेताओं ने तय किया है। कि आगे की रणनीति तेजी से बनाई जाएगी।
संसद में विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर बैठक में आज चर्चा की जाएगी गुरुवार को भी इस पर चर्चा हुई। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष को एनडीए की आश्चर्यजनक रणनीति और चालू से निपटने के लिए सभी अकसामाणिक योजनाओं के लिए तैयार रहना होगा।
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सुझाव दिया कि इंडिया गठबंधन को 2 अक्टूबर तक अपना घोषणा पत्र जारी करना चाहिए। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुझाव दिया। कि गठबंधन को अगले महीने के अंत तक लोकसभा के लिए परियों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे देना चाहिए।
बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा बैठक अच्छी थी। उन्होंने कहा की सीट बंटवारे पर पूरे देश में चर्चा होनी चाहिए। सीट बंटवारे पर चर्चा के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा अभी चर्चा नहीं हुई है। लेकिन जल्द चर्चा होगी।