नई दिल्ली- राजस्थान के 2023 के आखरी में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है। इसे हरी झंडी दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान पहुंचे थे। जहां पर अलग-अलग जगह से हरी झंडी दिखाकर परिवर्तन संकल्प यात्रा को रवाना किया था।
इस दौरान आपको बता दे की भरतपुर जिले में परिवर्तन संकल्प यात्रा चल रही है। वहां पर भीड़ जुटाने के लिए एक अलग माहौल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से डांसर को बुलाया गया। महिला डांसर के आने की सूचना मिलते ही युवाओं में एक अलग सा जोश दिखाने लगा। और भारी भीड़ जुटाने लगी। इससे पहले बताया जा रहा है। कि परिवर्तन संकल्प यात्रा में कुर्सियां खाली रह जाती है। यह बीजेपी के लिए बड़ा सिर दर्द बनता जा रहा था। इसलिए भारतीय जनता पार्टी को या कदम उठाना पड़ा।
कार्यक्रम से थोड़ी देर पहले ही महिला डांसर ने जमकर डांस किया और स्थानी गानों को लोगों ने खूब तवज्जो देकर उनका लुफ्त उठाया। यहां तक की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी महिला डांसर के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आए। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब लोग अलग-अलग तरीके की बातें कहते हुए भी नजर आ रहे हैं।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा 2 तारीख से निकाली गई। ये यात्रा प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। हालांकि इस यात्रा में भीड़ न जुटाने पर बीजेपी के लिए चिंता का विषय बन गया। इससे पार पाने के लिए पार्टी तरह-तरह के हटकांडे अपना रही है।