नई दिल्ली- राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जिसको लेकर सभी पार्टियां पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। और राजस्थान की 200 विधानसभा तक पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर रोजाना केंद्र की तरफ से नेता दौरे पर और एक जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं द्वारा रोज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है।
इसी मौके पर परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया। जैसे ही राजस्थान अनुराग ठाकुर पहुंचे वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान वह शाहपुर विधानसभा मुख्यालय पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रोड शो के बाद विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन और सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
2 सितंबर से चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को केंद्र के नेता अपने हाथों में लेकर चला रहे हैं। और राजस्थान में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना चाह रहे हैं। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख यानी की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान के द्वारा कर चुके है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंच गए। जहां पर उन्होंने रोड शो करने के बाद विपक्ष का इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला बोला। यही नहीं सनातन धर्म के प्रति टिप्पणी को लेकर भी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।
एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दलों के नेता सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं। उसके बाद भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी पूरी तरीके से चुपके यह इसलिए चुप है। क्योंकि इनके लिए चुनाव महत्वपूर्ण है।
आगे उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं। उनको मैं आगे कर रहा हूं। सनातन कभी खत्म नहीं होगा। यह कांग्रेस की मानसिकता और पागलपंती को दिखाता है। यूपीए गठबंधन का नाम इंडिया गठबंधन किया लेकिन चोला बदलने से राजनेताओं का चाल और चरित्र और दिखावा पर नहीं बदलता है।