नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर सियासी पर अब चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के आनंद विहार में कुली का रूप धरकर सर पर बैग रखकर परेशानियों को सुनी थीं। जिसके बाद कल अपने एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे कांग्रेस के राहुल गांधी ने अलग अंदाज में जनसभा में पहुंचे। यह अंदाज ऐसा जिसने भी देखा वो हैरान रह गया।
जानकारी के लिए आपको बता दे की राजस्थान अपने एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का नया अंदाज दिखाई दिया। सबसे पहले राहुल गांधी आनंद विहार में कुली का रूप धरकर वहां चर्चाओं में आ गए थे। अब राजस्थान पहुंचते ही उन्होंने स्कूटी पर सवार होकर जनसभा करने पहुंचे। अब इसको लेकर भी अलग सी चर्चाएं हो रही है। लेकिन जयपुर का नाम आते ही राहुल गांधी अचानक से खिलखिला उठाते हैं। आखिर ऐसा क्यों खबर में नीचे जानिए
जयपुर में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिअर्जुन खड़गे कांग्रेस के नए भवन की नींव रखी। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी जयपुर पहुंचे तो सीएम अशोक गहलोत ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सड़कों पर स्कूटी की सवारी करते हुए नजर आए। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए। कहा कि राजस्थान की सरकार ने 21 लाख किसानों को 14000 करोड रुपए दिया वहीं 3600 इंग्लिश स्कूल राजस्थान सरकार ने खोले आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5000 रुपए के सिलेंडर की बात करते हुए राहुल ने कहा यह गहलोत जी या हमने नहीं किया बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुद करके दिखाया है।
इस बीच स्कूटी पर सवार राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरीके की बातें कह रहे हैं।