रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! अगर की ये गलतियां, तो पलक झपकते ही जा सकती है जान? देने पड़ेगा जुर्माना

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। लंबी दूरी के सफर के लिए ज्यादातर लोग रेलवे से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। ये सफर सुरक्षित होने के साथ ही आरामदायक भी होता है। लेकिन, ट्रैन से यात्रा करने के दौरान हमें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है।

भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई सारे नियम बनाती है, जिसका पालन लोगों को करना होता है। रोजाना भारतीय रेलवे से करोड़ों लोग ट्रेवल करके अपने – अपने मंजिल तक पहुंचते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखती है।

आज के समय में ज्यादातर यात्री ट्रेवल के दौरान अपने साथ स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे डिवाइस कैरी करते हैं। इसके लिए रेलवे ने हर सीट पर चार्जिंग का इंतजाम किया है।

नियमों का पालन:
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यात्री निश्चित समय के दौरान चार्जिंग नहीं कर सकते हैं। रेलवे यात्रियों को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने से मना करती है। लेकिन, इस नियम का बहुत से लोग ऐसे हैं, जो पालन नहीं करते हैं।

कुछ लोग पूरी रात अपना मोबाइल फोन चार्ज में लगाकर छोड़ देते हैं, जो नियम के खिलाफ है। ऐसा करना आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है। अक्सर लोग अपने डिवाइस को चार्जिंग पर छोड़ जाते हैं, जो एक शॉर्ट सर्किट की स्थिति पैदा कर सकती है।

इसलिए, यात्री को ध्यान रखना चाहिए कि रात के समय में ट्रेन में चार्जिंग का इस्तेमाल न करें। कई बार ट्रेन में लैपटॉप चार्ज करने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि कम या अधिक वॉल्टेज की स्थिति में खराब होने का डर हमेशा ही बना हुआ रहता है। इतना ही नहीं अधिक वॉल्टेज के इलेक्ट्रॉनिक सामान को चार्ज करने से शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

रेलवे के निर्देश:
पिछले साल, यानी 2023 में, रेलवे ने रात के समय में ट्रेन में मोबाइल और लैपटॉप के चार्जिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। धारा 147 रेलवे एक्ट के तहत, अपराधी जो इस प्रतिबंधित क्षेत्र में या अनाधिकृत तौर पर प्रवेश करता है, उसपर जुर्माना और कैद की सजा हो सकती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App