PSEB Punjab Board 10th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज (26 मई) सुबह 11:30 बजे कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। रिजल्ट घोषित होने में महज एक घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र अपना रिजल्ट (Punjab Board 10th Result 2023) आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर आराम से घर बैठे देख सकते हैं। 2022 में, कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 3,11,545 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 126 असफल रहे और 3,08,627 छात्र बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। बता दें कि पिछले साल लड़कियों ने 99.34 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। तो आइये बताते हैं कि आप कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to download PSEB 10th Result 2023?
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
चरण 2: अब होमपेज पर जाकर पंजाब बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: अब आपको अपना पंजाब 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आ जायेगा।
चरण 5: आप इसे आराम से डाउनलोड करके खुद को मेल भी कर सकते हैं।
चरण 6: आप चाहें तो अपनी सुविधा के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
आपको बताते चले कि पंजाब कक्षा 10 की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक हुई। पिछले साल, PSEB 10 वीं के परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.94% दर्ज किया गया था।